फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्राएं बोली, शिक्षा, सुरक्षा देने वाला बने विधायक

Wed, 11 Jan 2017 11:55 PM IST
Amar Ujala
विज्ञापन
चुनाव पर बातें करती छात्राएं - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
पहली बार वोट देने जा रही रामश्री शिक्षा महिला महाविद्यालय की छात्राओं को ऐसा विधायक चाहिए, जो शिक्षा और सुरक्षा दिला सके। वे स्वच्छ छवि वाला जनप्रतिनिधि चुनना चाहती हैं, जो बगैर किसी भेदभाव के क्षेत्र का सर्वागीण विकास कर सके।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव का बिगुल बज गया है। एटा में पहले ही चरण में 11 फरवरी को मतदान है। इसे लेकर सबसे ज्यादा उत्साह उस नई जमात में है, जिनके नाम पहली बार वोटर लिस्ट में दर्ज हुए हैं। वहीं चुनावी चर्चाओं में ये युवा उत्साह के साथ हिस्सा भी ले रहे हैं। बेबाकी से अपनी राय भी जता रहे हैं। बुधवार को रामश्री शिक्षा महिला महाविद्यालय में बीटीसी छात्रा छाया वैस ने कहा कि पहली बार मतदान करने को लेकर उत्साहित हूं। मेरा मत उसके साथ होगा, जो स्वच्छ और सुरक्षित समाज को तरजीह देगा। छात्रा शीतल माथुर ने कहा अच्छी छवि और बेदाग व्यक्तित्व को वोट देना प्राथमिकता होगी। सुरुचि यादव ने कहा कि जाति और धर्म से ऊपर उठकर विकास देने वाला जनप्रतिनिधि चुनना है। विनीता यादव ने कहा कि चुनाव में शिक्षा, सुरक्षा, विकास अहम मुद्दा होगा। रितु यादव ने कहा कि चुनाव आयोग ने प्रत्याशियों के खर्च की सीमा तय कर दी है। इससे नोट के बदले वोट वाली मानसिकता पर रोक लगेगी। आकांक्षा यादव ने कहा कि बालिका शिक्षा, रोजगार, स्वास्थ्य, परिवहन जैसी बुनियादी समस्याओं से निजात दिलाने वाला विधायक चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें