फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रंग रोगन के दाम छू रहे आसमान

Sat, 24 Oct 2015 06:38 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
दीपवाली पर्व पर घरों को सजाना अब आसान नहीं रहा है। रंग रोगन सहित अन्य सभी सामान के दाम काफी बढ़ चुके हैं। महंगाई ने लोगों को घरों की पुताई करने से पहले सोचने को मजबूर कर दिया है। बाजार में बिक्री पर भी महंगाई का असर देखा जा रहा है।
विज्ञापन

दीपोत्सव शुरू होने में अब मात्र एक पखबाड़े का समय ही शेष रह गया है, ऐसे में लोगों ने अपने घरों, दुकानों आदि को साफ सुथरा बनाने के लिए तैयारियां शुरू कर दी हैँ। कारोबारियों ने भी पर्व को देखते हुए अपना स्टॉक पहले ही कर लिया है। वे दुकान के बाहर सामान को लगाकर ग्राहकों को आकर्षित करने के प्रयास में लगे हैं।
ग्राहक दुकान पर पहुंचते तो रहे हैं, लेकिन रंगाई पुताई के सामन के दाम सुनकर चौंक रहे हैँ। रंग पुताई के काम में आने वाले रंग रोगन, नील से लेकर ब्रुश तक सभी पर महंगाई का असर है। समय नजदीक आ जाने के बाद भी कारोबार में चमक नहीं आ पा रही। पिछले साल के मुकाबले 40 प्रतिशत तक दुकानदारी प्रभावित बताई जा रही है।
विज्ञापन


मजदूरी हुई महंगी
कासगंज। रंगाई पुताई की मजदूरी भी महंगी हो चुकी है। पिछले साल तक मजदूर 250 रुपये प्रति दिन के हिसाब से मजद्रूरी ले रहे थे, जो इस साल बढ़कर 350 रुपये तक हो चुकी है। इस पर भी आसानी से मजदूर नहीं मिल रहे।

ये हैं बाजार में प्रति किलो कीमतें
कलई         8
डिस्टेम्पर    160 से 260
पेंट         160 से 260
नील        150 से 200
ब्रश         50 से 200 रुपये प्रति नग

महंगाई के चलते कारोबार पर काफी असर है। ग्राहक आते तो हैं, लेकिन दाम सुनकर वापस लौट जाते हैँ। पर्व का समय नजदीक आने के बाद भी लोग खरीदारी को प्राथमिकता नहीं दे पा रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें