फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: पीएम किसान सम्मान निधि की 22वीं किस्त से पहले केवाईसी जरूरी

Sat, 30 May 2026 11:23 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना का लाभ प्राप्त कर रहे जिले के करीब 2.23 लाख किसानों के लिए ई-केवाईसी कराना अनिवार्य कर दिया गया है। विभागीय अधिकारियों का कहना है कि निर्धारित समय तक केवाईसी नहीं कराने वाले किसानों की आगामी किस्त प्रभावित हो सकती है।
विज्ञापन

उप कृषि निदेशक सुमित कुमार ने बताया कि प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थियों का वार्षिक सत्यापन कराया जा रहा है। बताया कि जिले में योजना के अंतर्गत लगभग 2.23 लाख किसान लाभ ले रहे हैं। किसानों को निर्देशित किया गया है कि वे समय रहते अपनी ई-केवाईसी पूरी करा लें। कृषि विभाग के अनुसार प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना की 22वीं किस्त जुलाई से अगस्त माह के बीच जारी होने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें