फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगला कुबेर एवं बढ़ारी खुद्र में आग से तबाही

Sat, 23 May 2015 11:45 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील क्षेत्र में दो गांव में हुए भीषण अग्निकांड में भारी तबाही हुई है। दर्जन भर परिवारों के सामने रोटी का संकट खड़ा हो गया है। बढ़ारी खुर्द में आग की घटना तेज आंधी चलने के दौरान हुई। अचानक रामविलास, सतनाम के मकान से तेज लपटें उठने लगीं, देखते ही देखते आग की लपटों ने पड़ोस में रहने वाले महेश पचौरी, देव प्रकाश, चिंरजी लाल, महेश यादव, खचेर एवं सोन प्रकाश के मकान को चपेट में ले लिया। आग की लपटें इतनी तेज थी कि लोग गांव में आग का प्रकोप रोकने में जुट गए।
विज्ञापन



इस अग्निकांड में रामविलास की भैंस भी जलकर मर गई। जबकि ग्रामीणों की घर में रखी नगदी, गल्ला, कपड़े, घरेलू सामन, बुर्जियों में रखा भूसा जल कर खाक हो गया। सूचना पर फायर बिग्रेड़ की गाड़ी  मौके पर पहुंच गई। फायर कर्मियों की मदद से ग्रामीणों ने आग को बुझाया। एसडीएम रामदास ने राजस्व कर्मियों को क्षति के आकलन के निर्देश दिए हैं। वहीं नगला कुबेर में भी आग की घटना हुई। इस अग्निकांड में चार मकानों में आग लगी और घरेलू सामन, गल्ला, बिस्तर सब कुछ जल गया।

यहां पीड़ितों में कल्लू, नूरी, जबरसिंह, बनवारी के मकानों में आग लगने की घटना हुई। ग्रामीणों की 20 हजार रुपये की नगदी भी जल गई। बमुश्किल ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। पंप सेट चला कर पानी की व्यवस्था की। काफी कवायद के बाद आग को बुझाया गया। दमकल मौके पर नहीं पहुंच सकी। समाचार लिखे जाने तक कोई राजस्व कर्मी भी क्षति के आकलन को नहीं पहुंचा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें