घंटाघर स्थित जैन मेला पंडाल में मंगलवार को क्षमावाणी पर्व मनाया गया। श्रावक-श्राविकाओं ने एक-दूसरे से वर्ष भर हुई गलतियों की क्षमा मांगी। दोपहर को गाजे-बाजे के साथ रथयात्रा निकाली गई।
सुबह अभिषेक पूजन के बाद सभी एक-दूसरे से गले मिलकर गलतियों की क्षमा मांगी। मुजफ्फनगर से आए पंडित जयकुमार जैन ने कहा कि क्षमा वीरों का आभूषण होता है। क्षमावाणी पर्व हमें प्रेमभाव से रहने का संदेश देता है। इस मौके पर कुलदीप जैन, आरके जैन, वशु जैन, बबिता जैन, मंजू जैन, प्रदीप जैन, नीरज जैन ने क्षमा का महत्व बताया।
दोपहर को मेला पंडाल से भगवान पुष्पदंत की रथयात्रा वापसी मंदिर के लिए हुई। रथयात्रा गोदाम चौकी, जीटी रोड, हाथी गेट, सुभाष मूर्ति, वली मोहम्मद चौराहा, महावीर पार्क, नन्नूमल चौराहा, पुलिया गर्वी होती हुई पुरानी बस्ती स्थित बड़े जैन मंदिर पर पहुंचकर संपन्न हुई। इस दौरान रथ पर प्रभु की सेवा में खवासी विकास जैन, सारथी संजीव जैन, कुबेर हैप्पी जैन और रतन जैन, राजेश जैन, रमन जैन, पीयूष जैन, आलोक जैन इंद्र के रूप में लगे हुए थे। मां जिनवाणी के रथ पर खवासी रवि जैन और सारथी के रूप में मनोज जैन मौजूद थे। बड़े जैन मंदिर पहुंचने पर भगवान का अभिषेक किया और शांतिधारा हुई। रात को जैन मेला पंडाल में हास्य कवि सम्मेलन हुआ। इस मौके पर पंचायत अध्यक्ष सुरेश जैन, मंत्री पदम जैन, सुनील बांदा, सुन्नेश जैन एडवोकेट, वशु जैन, राजेंद्र जैन, महावीर प्रसाद जैन, अमित जैन, मोहित जैन आदि मौजूद रहे।
मेहता पार्क पर हुआ रथयात्रा का स्वागत
मेहता पार्क पर नगरपालिका अध्यक्ष राकेश गांधी, भाजपा के पूर्व विधायक प्रजापालन वर्मा व विश्व हिंदू महासंघ ने कैंप लगाकर रथयात्रा का स्वागत किया। साथ ही अन्य स्थानों पर भी रथयात्रा का स्वागत किया गया।