फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: 10 साल पहले गांव से चले गए थे कृष्णपाल, आई मौत की खबर

Tue, 10 Dec 2024 11:05 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। हाथरस में मंगलवार को हुए सड़क हादसे में थाना सकीट के गांव रिवाड़ी निवासी कृष्णपाल सिंह की मौत हो गई। वह 10 वर्ष पूर्व गांव छोड़कर सिकंदराराऊ चले गए थे। मंगलवार को उनकी मौत की खबर गांव आई। वह 5 भाइयों में तीसरे नंबर के थे और मैजिक वाहन को वो ही चला रहे थे।
विज्ञापन

गांव रिवाड़ी निवासी प्रभात ने बताया कि पिता कृष्णपाल सिंह (45) करीब 10 साल पहले सिकंदराराऊ में बुआ मुनीषा के यहां रहने लगे थे। वहां उन्होंने 3 सवारी मैजिक वाहन खरीद लिए थे। इनका संचालन सिकंदराराऊ-हाथरस मार्ग पर कराते थे। 5 वर्ष पूर्व हम सभी लोग भी सिकंदराराऊ में ही आ गए थे। यहां मंगलवार को थाना हाथरस जंक्शन क्षेत्र में गांव जैतपुर के पास पशुपतिनाथ कोल्ड स्टोरेज के नजदीक एटा जिले के गांव नगला इमलिया जा रही सवारी मैजिक वाहन की कैंटर से टक्कर हो गई। गाड़ी में सवार 21 लोगों में से 7 लोगों की मौत हो गई। वाहन चला रहे पिता कृष्णपाल सिंह भी मरने वालों शामिल हैं। जानकारी मिलते ही गांव में रह रहे परिजन व जानकार लोग हाथरस के लिए रवाना हो गए। कृष्णपाल सिंह के दो भाइयों की बीमारी की वजह से पहले ही मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें