फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: कोतवाली देहात प्रभारी के बिगड़े बोल, निलंबित

Sun, 15 Mar 2026 03:00 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। एसएसपी ने कोतवाली देहात प्रभारी और एक उपनिरीक्षक को शनिवार को निलंबित कर दिया। कोतवाली देहात प्रभारी ने ब्राह्मण युवक के बारे में अमर्यादित भाषा का प्रयोग किया। इसकी ऑडियो वायरल होने पर एएसपी ने निलंबित कर दिया है। वहीं, सकरौली के उपनिरीक्षक पर कार्य में लापरवाही बरतने पर निलंबन की कार्रवाई की गई।कोतवाली देहात प्रभारी विनोद कुमार का शुक्रवार की रात को एक ऑडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। इसमें वह फोन पर बात करते हुए एक ब्राह्मण युवक के खिलाफ अपशब्द का प्रयोग कर रहे हैं। एसएसपी श्याम नारायण सिंह ने इस पर संज्ञान लेते हुए उन्हें तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। वहीं थाना सकरौली में उपनिरीक्षक सुभाष यादव को कार्य में लापरवाही बरतने के मामले में निलंबित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें