फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोराना वायरस: पटना पक्षी विहार से लौटने लगे चीन के पक्षी, खतरा टला

विज्ञापन
जलेसर के पटना पक्षी बिहार में मस्ती करते विदेशी पक्षी - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। चीन के साथ ही पूरी दुनिया में कोराना वायरस को लेकर हाहाकार मचा हुआ है। पशु-पक्षियों से फैलने वाले इस संक्रामक रोग से बचाव के लिए केंद्र सरकार ने एडवाइजरी जारी कर दी है। हालांकि पटना पक्षी विहार में आने वाले पक्षी वायरस फैलने से पहले ही यहां पहुंच चुके थे, अब यह लौटने लगे हैं, इससे वन विभाग सहित स्वास्थ्य विभाग निश्चिंत है।
विज्ञापन

जलेसर स्थित पटना पक्षी विहार में प्रतिवर्ष सर्द मौसम में अक्तूबर से फरवरी माह के मध्य में साइबेरिया, आस्ट्रेलिया, चीन सहित चीन की सीमा से सटे लद्दाख, तिब्बत और लेह आदि स्थानों से पक्षी यहां पर पहुंचते हैं। इस वर्ष सर्दी की अधिकता के चलते पक्षियों की संख्या में गिरावट दर्ज की गई है। यहां प्रतिवर्ष एक से सवा लाख तक पक्षी पहुंचते हैं पर इस वर्ष इनकी संख्या मात्र पचास से साठ हजार तक ही रह पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें