फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों ने आधा घंटे तक रोकी ट्रेन

Wed, 06 Apr 2016 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
विज्ञापन
होली स्पेशल ट्रेन - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बुधवार दोपहर दो बजे समग्र विकास परिषद एवं क्षेत्रीय किसानों ने अवागढ़ स्टेशन पर ट्रेन को लगभग आधे घंटे तक रोके रखा। अवागढ़ पुलिस द्वारा एसडीएम संदीप गुप्ता से फोन पर वार्ता की गई। उन्होंने पांच दिन का समय मांगा। बाद में जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन थानाध्यक्ष दिग्विजय सिंह को सौंपने के बाद किसान ट्रैक से हटे। इसके बाद ट्रेन रवाना हुई।
विज्ञापन

समग्र विकास परिषद के जिलाध्यक्ष अखिल यादव के नेतृत्व में ग्राम वीरनगर नगला, नया नगला छइयाए बरई, कल्यानपुर, नगला डरू गुलाबपुर आदि गांवों के सैंकड़ों किसानों ने टूंडला से एटा की ओर जा रही थ्री-ईबीटी टृेन को दोपहर दो बजे रोक लिया। ट्रेन को रोकने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस द्वारा काफी समझाने और एसडीएम से फोन वार्ता के बाद पांच दिन का समय मिलने पर किसान माने। जिलाधिकारी के नाम का ज्ञापन थानाध्यक्ष दिग्विजय सिंह को सौंपा। करीब आधा घंटा बाद ट्रेन एटा की ओर रवाना हुई। किसान नेता अखिल यादव ने बताया कि होली स्पेशल ट्रेन का स्टॉपेज अवागढ़ और टिमरूआ स्टेशन पर हो ताकि किसानों को इसका लाभ मिले। 
इस दौरान राष्ट्रीय महासचिव तेजसिंह वर्मा, अनिल सोलंकी, हरेंद्र राजपूत, हेतमपाल गुप्ता, भीषमपाल, कृष्णकांता शर्मा, मोहम्मद नवी, सुनील तिवारी, महेशपाल सिंह, कलावती राघव, करन सिंह, शकुंतला दुबे आदि थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें