फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूता व्यापारी का अपहरण, चीख पुकार पर छोड़ गए कार सवार बदमाश

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना व कस्बा मिरहची से रविवार को दिनदहाड़े जूता व्यापारी का कार सवार बदमाश अपहरण कर ले गए। इसके बाद मारपीट की और व्यापारी की चीख पुकार मचाने के बाद छोड़कर भाग गए। घायल व्यापारी को पुलिस ने जिला अस्पताल में उपचार व डॉक्टरी मुआयना कराकर मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन

कस्बा मिरहची स्थित श्याम शूज के नाम से दुकान करने वाले व्यापारी श्यामबाबू राजपूत पुत्र शिव दयाल निवासी जारथल को कार सवार बदमाश कस्बा स्थित चौराहा से अपहरण कर ले गए। जूता व्यापारी की चीख पुकार के बावजूद भी बदमाशों ने दुस्साहस कर वारदात को अंजाम दिया। कस्बा मिरहची से मारहरा रोड पर तीन किमी दूर ले जाने के बाद बदमाश व्यापारी को मारपीट और जेब में रखी नकदी 400 रुपये लूटने के बाद छोड़कर भाग गए। जूता व्यापारी ने थाना पहुंचकर अपने साथ हुई वारदात की पुलिस को जानकारी दी, पुलिस ने घायल व्यापारी को शाम करीब चार बजे जिला अस्पताल भेजा।
यहां उपचार और डॉक्टरी मुआयना कराया। प्रभारी निरीक्षक सीताराम सरोज का कहना है कि जूता व्यापारी और कार सवार लोगों के बीच लेनदेन को लेकर कहासुनी हुई, इसके बाद व्यापारी को कार में डाल ले गए। कस्बा से तीन किमी दूर छोड़कर भाग गए। तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें