फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो पत्नियों को छोड़ चुका है फिरौती मांगने का आरोपी युवक

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। थाना मारहरा क्षेत्र में किशोरी को बुलाकर अपहरण करने के बाद फिरौती मांगने वाला पवन उर्फ चिंटू निवासी नगला भजना थाना मारहरा पहले दो पत्नियों को छोड़ चुका है। अब तीसरी बार उसने एक किशोरी को धोखा दिया है। पवन की पहली पत्नी उसकी हरकतों से तंग आकर तलाक देकर चली गई थी। इसके बाद उसने दूसरी शादी की।
विज्ञापन

वह भी कुछ दिन के बाद ही उसे छोड़कर चली गई। अब आरोपी ने एक किशोरी को धोखा देने की योजना बनाई। इसके बाद उसको बुलाकर अपहरण की कहानी रची और एक करोड़ रुपये फिरौती मांगी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर शनिवार को ही गिरफ्तार कर देररात जेल भेज दिया।
प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह भदौरिया का कहना है कि किशोरी ने पूछताछ में बताया कि गांव के पवन उर्फ चिंटू ने बुलाया था। जाने पर पवन ने उसे बंधक बनाकर दुष्कर्म किया और पिता का जो फोन वह अपने साथ लाई थी उसी से पवन ने उसके परिजनों से डेढ़ करोड़ रुपये फिरौती में मांगने के लिए कहा। बाद में बात एक करोड़ रुपये पर आकर टिक गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें