फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालक ने कैंटर मालिक का किया अपहरण, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। कैंटर चालक ने नशीली गोलियां खिलाकर गाजियाबाद निवासी अपने मालिक का अपहरण कर लिया और उसे एटा लेकर आ गया। सोमवार को रास्ते में हुए हादसे के बाद कुछ लोगों ने चालक को पकड़ लिया। इसके बाद मामले का खुलासा हुआ। मौके पर पहुंची पुलिस ने बेहोशी की हालत में पड़े कैंटर मालिक को अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

वहीं, चालक ने पूछताछ में अपहरण करने की बात कबूल की है। समाचार लिखे जाने तक पुलिस अपहृत के परिजनों के आने का इंतजार कर रही थी। थाना अलीगंज क्षेत्र के गांव टपुआ के पास एक कैंटर की चपेट में आने से बाइक सवार बच गया। इस पर बाइक सवार ने कैंटर का पीछा करके चालक को पकड़ने का प्रयास किया और कुछ दूरी पर जाकर उसे रुकवा लिया। कैंटर चालक केबिन ने नीचे नहीं उतरा तो कुछ लड़के अंदर घुस गए।
कैंटर में एक व्यक्ति बेहोशी की हालत में पड़ा हुआ था। मामले की खबर पुलिस को दी गई। पुलिस ने चालक ने पूछताछ की तो चालक ने अपना नाम राकेश कुमार निवासी मझौला थाना पटियाली जिला कासगंज बताया। उसने पुलिस को बताया कि बेहोशी की हालत में जो व्यक्ति है, वह कैंटर मालिक जितेंद्र निवासी गाजियाबाद हैं।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक पंकज कुमार मिश्रा ने बताया कि चालक ने पूछताछ में बताया है कि जितेंद्र के पास करीब सात-आठ ट्रक हैं, उसके वेतन की रकम नहीं दे रहा था। इसलिए नशीली गोलियां खिलाकर अपहरण कर लाया। बेहोशी की हालत में मिले जितेंद्र को पुलिस ने सीएचसी अलीगंज पर भर्ती करा दिया है और होश में आने का इंतजार किया जा रहा है।
विज्ञापन

इधर पुलिस ने मालिक के परिजनों का नंबर लेकर कॉल कर दिया और स्वजनों के आने का पुलिस इंतजार कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें