बेसिक शिक्षा परिषद की मिनी बाल क्रीड़ा प्रतियोगिता के दूसरे दिन नगला पट्टी ग्रामीण स्टेडियम पर विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में सहभागिता करने वाले बच्चों नें प्रतिभा से सभी को मंत्र मुग्ध कर दिया।
इस दौरान खोखो प्रतियोगिता में पूर्व माध्यमिक बालिका वर्ग में सहावर की टीम विजेता और अमापुर की टीम उप विजेता रही। बालक वर्ग में सहावर की टीम विजेता और सिढ़पुरा की टीम उपविजेता रही। कबड्डी प्रतियोगिता में प्राथमिक बालिका वर्ग में पटियाली की टीम विजेता और सहावर की टीम उपविजेता बनी। प्राथमिक बालक वर्ग में सिढ़पुरा की टीम विजेता व अमापुर की टीम उपविजेता रही। पीटी में अमापुर की टीम बिजेता व कासगंज की टीम उपविजेता रही। योगासान बालक एवं बालिका वर्ग में अमापुर के बच्चों ने अच्छी योग क्रियाओं का प्रदर्शन किया। दोनों ही टीमें विजेता बनने में सफल हो गई। सुलेख प्रतियोगिता में शिवम ने प्रथम, धर्मवीर ने द्वितीय एवं प्रिया ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद पूर्व माध्यमिक बालिका वर्ग में सुहागा ने प्रथम, कौशल्या ने द्वितीय एवं आरती ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस दौरान खंड शिक्षा अधिकारी गिर्राज सिंह, जिला व्यायाम शिक्षक राजेद्र सिंह, मनोज कुमार, मुनेश राजपूत, अजय यादव, दीनदयाल, पुष्पेद्र, नीलेश, देवेद्र, भारतेद्र, यादराम, फुरकान अली, देवेश, मित्तल, मुकेश, सोमेद्र आदि रहे।