फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खो-खो : अंडर-19 बालिका वर्ग में कुंवर मनोहर सिंह इंटर कॉलेज ने मारी बाजी

Thu, 21 Sep 2023 11:06 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। कुंवर मनोहर सिंह इंटर कॉलेज पुरांव आसपुर में जनपदीय खो-खो प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। बालिका वर्ग में कुंवर मनोहर सिंह इंटर कॉलेज और बालक वर्ग में राष्ट्रीय इंटर कॉलेज निधौली कलां ने बाजी मारी।
विज्ञापन



प्रतियोगिता का उद्घाटन जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्रकेश सिंह ने किया। जनपदीय खो-खो प्रतियोगिता में जिले के पांच विद्यालयों के बालक- बालिकाओं ने भाग लिया। अंडर-19 बालिका वर्ग में कुंवर मनोहर सिंह इंटर कॉलेज पुरांव ने दयानंद इंटर कॉलेज भरतोली को हराकर विजय प्राप्त की। वहीं अंडर-14 बालिका वर्ग में भी कुंवर मनोहर सिंह इंटर कॉलेज की टीम विजेता रही। वहीं अंडर-19 बालक वर्ग में राष्ट्रीय इंटर कॉलेज निधौली कलां ने दयानंद इंटर कॉलेज भरतोली को हराया। सह जिला विद्यालय निरीक्षक क्षेत्रपाल सिंह यादव, डॉ. उमेंद्र सिंह, सत्येंद्र सिंह, प्रभात ललित नॉक्स, राम बहादुर, अनिल कुमार, सुधांशु, चंद्रप्रभा, भारती, सुधांशु मिश्रा, राजीव यादव, भारतवीर वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें