नगर की शगुन वाटिका में सोमवार देर रात खाटू श्याम मित्र मंडली ने खाटू श्याम मंदिर का वार्षिकोत्सव मनाया। भजन संध्या में वृंदावन, राजस्थान से आए कलाकारों ने अपनी प्रस्तुति से समा बांधा।
आयोजकों ने खाटू श्याम बाबा की ज्योत जलाकर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कतार में लगे सभी श्रद्धालुओं ने बाबा की ज्योत मनमोहक दरबार के दर्शन किए। गुब्बारे, शतरंगी बिजली की झालरों से जगमगाता पंडाल श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र रहा। वृंदावन के कलाकार प्रशांत भारद्वाज और बाल भजन गायिका श्रीजी भारद्वाज ने प्रस्तुति दी। भजन गायक प्रशांत भारद्वाज ने भजन नीले घोड़े वाला मेरा श्याम है, बाल छवि वाले का खाटू धाम है सुनाकर सभी श्रोताओं को झूमने पर मजबूर कर दिया। बाल भजन गायिका श्रीजी भारद्वाज ने भजन जब भजन रस भरे रसिया के बड़े रसीले नैना.., मेरी खुशियों का रहा न ठिकाना, मेरे जैसा न रहा कोई दीवाना हमारे घर श्याम आए है की प्रस्तुति दी।
भजन गायक राजेंद्र गुलाटी, जयपुर से आई कलाकार रजनी ने भी अपने भजनों की प्रस्तुति से समा बांधा। कार्यक्रम के दौरान आयोजक मंडल से जुड़े डा. रतन कावरा, अजय मित्तल, गौरव अग्रवाल, अंकुर अग्रवाल, पीयूष अग्रवाल, अनूप अग्रवाल, सचिन सेंगर, प्रदीप सीए, नीलम, प्रीती तायल आदि मौजूद रहे।