फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब स्कूलों में बच्चों से लेकर शिक्षक भी अपनाएंगे बापू की खादी

विज्ञापन
टूलिप स्कूल की प्रिंसिपल बिंदू जयसवाल- अमर उजाला - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजूकेशन द्वारा संचालित संस्थाओं में एक दिन खादी के नाम रहेगा। सप्ताह में एक दिन विद्यार्थी ही नहीं प्रधानाचार्य, शिक्षक भी खादी के पकड़े पहनेंगे। राष्ट्रपिता की 150 वीं जयंती पर जारी आदेश को अधिकांश ने राष्ट्रपिता को सच्ची श्रद्धांजलि बताया।
विज्ञापन

नेताओं तक सिमटी खादी अब छात्र-छात्राओं के शरीर पर भी दिखेगी। सीबीएसई संस्थाओं में सप्ताह का एक दिन खादी के नाम होगा। छात्र-छात्राएं एवं स्टाफ खादी की ड्रेस में दिखेंगे। सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजूकेशन अथारिटी ने राष्ट्रपिता के 150 वीं जयंती पर आदेश जारी कर शिक्षण संस्थाओं से अनुपालन का आह्वान किया है। इस आदेश के बाद जिले में संचालित 24 संस्थाओं में पंजीकृत छह हजार से अधिक छात्र-छात्राएं खादी की यूनिफार्म में दिखेंगे। नई ड्रेस मिलने से विद्यार्थी उत्साहित हैं वहंी संस्था प्रमुखों ने आदेश को सुखद एवं बापू को श्रद्धांजलि बताया।
खादी की ड्रेस का आदेश स्वागत योग्य है। नई पीढ़ी बापू के खादी व स्वदेशी सिद्धांत को समझेगी। आदेश राष्ट्रपिता को सच्ची श्रद्धांजलि है।
केके द्विवेदी, प्रधानाचार्य सरस्वती विद्या मंदिर वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय
लिखित आदेश अभी प्राप्त नहीं हुआ है लेकिन निर्देश मिले हैं। सिंथेटिक पहनने वाली नई पीढ़ी को खादी के सुखद अनुभव भी होंगे। अच्छी पहल है। आदेशानुसार इसे लागू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिंदू जायसवाल, प्रधानाचार्य ट्यूलिप स्कूल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें