फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केएपीजी कालेज में लगा वोटर कार्ड कैंप

Sat, 27 Feb 2016 11:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
 भारत निवार्चन आयोग की ओर से मतदाता, शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता के तहत मतदाता पहचान पत्र के लिए विशेष अभियान चलाया गया। इसमें एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने केएपीजी कालेज परिसर में कैंप लगाकर छात्राओं के वोटर कार्ड बनाए।
विज्ञापन

कार्यकारिणी सदस्य वरुण माहेश्वरी ने विद्यार्थियों को मताधिकार के प्रति जागरूक किया। विद्यार्थियों के वोटर कार्ड बनवाने के लिए प्रारूप-6 भरवाया। जिला संयोजक विकास यादव ने कहा कि युवाओं के ऊपर अच्छे राजनेता चुनने की एक बड़ी जिम्मेदारी होती है, यदि युवा ही जागरूक नहीं रहेंगे तो देश कै से तरक्की करेगा। ब्रज क्षेत्र संयोजक भानु महाजन ने भी वोटर कार्ड और मताधिकार के बारे में बताया। उन्होंने बताया कि दूसरे दिन घंटाघर, बारह द्वारी पर दो कैंप लगाए जाएंगे। इसमें जिले एवं क्षेत्र के लोगों के मतपत्र बनवाने के लिए फार्म भरवाए जाएंगे। मनीष भारद्वाज, कुलदीप प्रतिहार, नितिन चतुर्वेदी, आशीष भारद्वाज, नरेंद्र वर्मा, गोरव, तुषार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन

फोटो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें