फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कासगंज हादसा: नगला कसा में एक और बच्चे ने इलाज के दौरान तोड़ा दम, 24 हुई मरने वालों की संख्या

Tue, 27 Feb 2024 09:51 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, एटा

सार

कासगंज हादसे में घायल हुआ पांच वर्षीय बच्चे का उपचार अलीगढ़ में चल रहा था। आज सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। ये खबर मिलते ही परिवार के लोगों में  चीत्कार मच गया। 
विज्ञापन
कासगंज हादसा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कासगंज में हुए दर्दनाक हादसे में मृतकों की संख्या में इजाफा हो रहा है। एटा में शनिवार को पटियाली थाना इलाके में एक ट्रैक्टर ट्राली तालाब में पलट गई। हादसे में परिवार खोने के बाद जो लोग घायल अवस्था में बच गए हैं वह अपनी सुध-बुध खो बैठे हैं। सभी काफी बेचैन नजर आ रहे हैं और हादसे में परिवार को खोने के बाद से ही खौफजदा हैं। वहीं एक मासूस बच्चे ने इलाज को दौरान अलीगढ़ में मंगलवार तड़के दम तोड़ दिया। जिसके बाद बाकी बचे लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। मरने वालों की संख्या 24 हो गई है।
विज्ञापन


थाना जैथरा क्षेत्र के गांव नगला कसा निवासी भूरे सिंह के 6 वर्षीय पुत्र दिव्यांशु ने अलीगढ़ में एक निजी अस्पताल में मंगलवार तड़के करीब 5 बजे इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। शनिवार को पटियाली थाना क्षेत्र के दरियावगंज मार्ग पर तालाब में ट्रैक्टर-ट्राॅली पलट जाने से 23 लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई थी। घायल दो बच्चों का अलीगढ़ में इलाज चल रहा था। परिजन मंगलवार की सुबह ही शव को एटा लेकर आए और पोस्टमार्टम कराया गया।

इस हादसे में घायल संजीव की तबियत बिगड़ने पर मंगलवार को मेडिकल कॉलेज लाया गया, यहां से आगरा रेफर कर दिया गया। हादसे में इसकी पत्नी जविता देवी, दादी राम बेटी और चचेरा भाई कुलदीप पुत्र मुकेश 8 वर्ष की मौत हो गई थी। इसके अलावा मोनिका पुत्री रजनीश उम्र 17 वर्ष को सीने में दर्द की शिकायत पर मेडिकल कॉलेज लाया गया। 
विज्ञापन


परिवार के चचेरे भाई कुंचित प्रताप ने बताया कि इस हादसे में मोनिका के भाई, भाभी, भतीजे, मां और एक बहन की जान चली गई। गंभीर हालत देखते हुए चिकित्सकों ने इसको भी अलीगढ़ रेफर कर दिया। वहीं दीक्षा पुत्री दिग्विजय सिंह को भी परेशानी होने पर मेडिकल कॉलेज लाया गया। जहां उसके भाई प्रिंस ने बताया कि मां मीरा देवी की मृत्यु हुई है और बहन घायल हो गई। इसकी वजह से दीक्षा की मानसिक स्थिति खराब है। इलाज के बाद घर भेज दिया गया है।

थानाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने बताया कि बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराया गया है। वहीं गांव की स्थिति पर भी नजर रखी जा रही है। घायलों की हालत खराब होने पर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया जा रहा है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें