करवाचौथ पर्व के लिए बाजार तैयार है। आभूषणों और साड़ियों के साथ शृंगार सामग्री की बिक्री सबसे ज्यादा हो रही है। लाल रंग की साड़ियों की खरीदारी सबसे ज्यादा की जा रही है। टीवी सीरियल्स में पहनी साड़ियों ने महिलाओं को सबसे ज्यादा आकर्षित किया है।
बुधवार को करवाचौथ मनाया जाएगा। साड़ियों से लेकर ज्वेलरी, पूजा थाल, शृंगार का सामान की स्पेशल वैराइटी आई है। महिलाओं की भीड़ भी नजर आ रही है। साड़ी विक्रेता नीरज कूकी ने कहा करवाचौथ में रेड कलर की डिमांड सबसे ज्यादा है। शिफॉन, जॉर्जट मैटेरियल ही बिक रहा है। आफर्स भी चल रहे हैं। मेहंदी लगवाने के लिए भी आर्डर लग गए हैं। चूड़ी और कॉस्मेटिक की दुकानों पर भी महिलाओं और युवतियां की भीड़ दिखने को मिल रही है।
रंग-बिरंगे करवा बने पसंद
रंग-बिरंगे करवा सुहागिनों की पसंद बने हुए हैं। किसी पर राजस्थानी तो किसी पर गुजराती स्टाइल का वर्क हो रहा है। इसके अलावा सींक, पूजा थाल की भी जमकर खरीदारी हो रही है।
लहंगा साड़ी में चमकेंगी सुहागिनें
कासगंज (ब्यूरो)। आकर्षक लहंगा साड़ियों की डिमांड अभी भी बनी हुई है। टाप स्टाइल के ब्लाउज वाली साड़ियां सबसे ज्यादा डिमांड में हैं। नेट, लहरिया और इटेलियन साड़ियों की डिमांड सबसे ज्यादा है। साड़ी विक्रेता पंकज ने बताया कि बाजार में पर्व की बिक्री शुरू हो चुकी है। कास्मेटिक की दुकानों पर भी उतनी ही भीड़ नजर आ रही है। झुमके ही महिलाओं को बहुत लुभा रही हैं।