फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: जलेसर की कामना ने एथलेटिक्स में जीता रजत पदक

विज्ञापन
एथलेटिक्स में रजत पदक जीतने पर कामना को सम्मानित करते ​शिक्षकगण। स्रोत विद्यालय  - फोटो : सांकेतिक
विज्ञापन
जलेसर। हरिद्वार में आयोजित 38वें क्षेत्रीय खेलकूद समारोह में जलेसर की बेटी कामना ने एथलेटिक्स प्रतियोगिता में रजत पदक जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उसकी इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार और परिजन में खुशी का माहौल है।
विज्ञापन

विद्या भारती अखिल भारतीय शिक्षा संस्थान के तत्वावधान में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, बीएचईएल, रानीपुर (हरिद्वार) में 38वें क्षेत्रीय खेलकूद समारोह (एथलेटिक्स-2026) का आयोजन किया गया। इसमें स्थानीय श्रीनिवास अग्रवाल सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज की कक्षा 11 की छात्रा कामना ने अंडर-17 बालिका वर्ग की एथलेटिक्स प्रतियोगिता में प्रतिभाग किया।
बेहतर प्रदर्शन करते हुए उसने रजत पदक हासिल किया। छात्रा की सफलता पर प्रधानाचार्य डॉ. गिरराज सिंह ने बधाई देते हुए कहा कि खेलकूद विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास का महत्वपूर्ण माध्यम हैं। कामना ने अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन से यह उपलब्धि हासिल की है। उसकी सफलता अन्य छात्राओं के लिए भी प्रेरणादायक है।
विज्ञापन

प्रबंध समिति के प्रबंधक वीरेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, संघर्ष और टीम भावना विकसित करते हैं। खेल शिक्षक सोनू यादव और खेल सहायिका जया आचार्या ने बताया कि कामना ने प्रतियोगिता के लिए कड़ा अभ्यास किया था। उसकी उपलब्धि पर विद्यालय के आचार्यों और विद्यार्थियों ने प्रसन्नता जताते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें