उत्तराखंड में कांग्रेस सरकार को बहुमत साबित करने से पूर्व ही राष्ट्रपति शासन लगाने के फैसले का इंडियन नेशनल कांग्रेस लीग ने विरोध किया। कार्यकर्ताओं ने विरोध में कलक्ट्रेट के बाहर केंद्र सरकार का पुतला फूंका।
कांग्रेस लीग के प्रदेश अध्यक्ष माधव तिवारी ने कहा कि केंद्र की पूर्ण बहुमत की सरकार तानाशाह रवैया अपनाए हुए है। देश में कांग्रेस मुक्त का नारा देने वाले पीएम मोदी कांग्रेस मुक्ति के चक्कर में देश में सभी नैतिकता भूल गए है। कलक्ट्रेट के बाहर नेशनल लीग के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार का पुतला फूंका और नारेबाजी की। इस दौरान मोहम्मद जमीर, जुबैर अहमद, संदीप चौहान, प्रवेश कुमार, राजेश राघव, मयंक गौतम, सुरेश पाल सिंह, अनूप कुमार, आदित्य कुमार, अमन दीक्षित दिलीप कुमार आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।