फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ककोड़ा मेला: तंबुओं में डेरा डालने लगे श्रद्घालु

Fri, 11 Nov 2016 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
देवोत्थान एकादशी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
देवोत्थान एकादशी पर जिले के सभी गंगा घाटों पर स्नानार्थियों की भीड़ रही। सबसे ज्यादा मेला ककोड़ा क्षेत्र में दिखा। साधु-संत एवं श्रद्घालुओं ने गंगा तट पर लगे शिविरों में डेरा जमाना शुरु कर दिया है। ककोड़ा मेले में कार्तिक पूर्णिमा तक लोग गंगा किनारे प्रवास करेंगे।
विज्ञापन

मेला ककोड़ा का उद्घाटन बदांयू तट पर शनिवार एवं कासगंज के तट पर रविवार को होगा। इसके लिए शुक्रवार को ही साधु-संत एवं श्रद्धालुओं के आने का सिलसिला शुरू हो गया था। देवोत्थान एकादशी पर लोगों ने गंगा में डुबकी लगाकर शिविरों में अपने डेरे लगा लिए। भागवत कथा और भंडारे के आयोजन भी शुरू हो गए हैं। सर्कस समेत अन्य मनोरंजन के कार्यक्रम भी लगे हैं। ब्रज लोक संस्कृति के कार्यक्रमों का आयोजन भी किए गए हैं। गंगा किनारे लगने वाले इस आस्था के मेले में सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। परिसर में जगह-जगह सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। वहीं बिजली, पानी समेत अन्य बुनियादी सुविधाओं की भी व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें