फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कच्ची शराब में निकले मरे चूहे

Mon, 18 Jul 2016 11:53 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
विज्ञापन
लाखों लीटर लहन नष्ट - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
डीआईजी के निर्देशन में चल रही कार्रवाई के दूसरे दिन पुलिस-प्रशासनिक अधिकारियों ने कई गांव छापामार कार्रवाई की। छापामार कार्रवाई के दौरान लाखों लीटर लहन नष्ट कराया, साथ ही हजारों लीटर शराब भी फिंकवाई गई। पुलिस ने ड्रम में भरी शराब फैलाई तो उसमें मरे हुए चूहे निकले, इतना ही नहीं कई कीड़े-मकोड़े भी मरे हुए निकले थे। जिसे देखकर पुलिस-प्रशासन के भी होश उड़ गए। 
विज्ञापन

एसडीएम संजीव कुमार ने बताया कि सोमवार को गांव टपुआ, कनौड़ी, बझ़ेड़ा सहित कई गांव में सीओ डीएस गर्ब्याल, पुलिस बल के साथ मिलकर छापा मारा। गांव टपुआ से एक लाख लीटर लहन नष्ट कराया गया, साथ ही अन्य गांव से एक हजार लीटर से अधिक शराब नष्ट कराई। इस दौरान माफियाओं ने गड्ढों में ड्रम छिपा दिए थे, जिन्हें बाहर निकलवाया गया। तीन सौ से अधिक ड्रम की शराब फिंकवाई गई। कार्रवाई के दौरान स्वाट टीम प्रभारी चमन गोस्वामी एवं टीम भी साथ रही। 

गांव-गांव जाकर किया जा रहा जागरूक
एटा। एसडीएम ने बताया कि गांव-गांव जाकर ग्रामीणों को कच्ची शराब ने पीने को लेकर जागरूक किया जा रहा है। सोमवार को पुलिस-प्रशासन की टीम गांव-गांव पहुंची, शराब न पीने को लेकर जागरूक किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें