ईद- मीलाद- उन- नबी के मौके पर जुलूस-ए-मोहम्मदी निकाला गया। जुलूस की सुरक्षा के लिए नगर में पुलिस और पीएसी बल तैनात की गई थी। किला स्थित जामा मस्जिद से नमाज के बाद जुलूस शुरू हुआ और इसे शहर इमाम हाफिज अख्तर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कई स्थानों पर जुलूस का स्वागत किया गया। जुलूस में पालिका अध्यक्ष मोहन सिंह हैप्पी, पूर्व मंत्री एवं बसपा से विधान सभा क्ष्ेात्र प्रभारी राजवीर सिंह, अकबर खान, मोहम्मद अजहरा, हसीन खान, हनीफ उस्मानी, रशीद अंसारी, खलीफा सभासद, मुन्ना पहलवान, बबलू पहलवान,आदि मौजूद रहे।
अलीगंज कस्बे में ईद-मीलाद-उन-नबी का का जुलूस अकीदत और उत्साह के साथ निकाला। जुलूस में दुपहिया और चार पहिया वाहनों का लंबा काफिला, बच्चों की टोली रिक्शों में बैठकर लाइन से चल रही थी। सबसे आगे घोड़ों पर सवार बच्चे चल रहे थे। समाजवादी पार्टी नेता विक्रांत यादव, विधायक प्रतिनिधि मोहसिन खान, जुनेद मियां, आकाश गुप्ता, इसरार मियां, शकील अहमद आदि शामिल हुए।