फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: बीच चौराहे पर जुगाड़ वाहन में लगी आग, जला

Sun, 30 Nov 2025 11:12 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
राजा का रामपुर कस्बे में जलता जुगाड़ वाहन। स्रोत वीडियोग्रेब
विज्ञापन
राजा का रामपुर। कस्बा स्थित मढि़या चौराहे पर रविवार शाम को मोटरसाइकिल में रिक्शा लगाकर बनाए गए जुगाड़ वाहन में अचानक आग लग गई। आग लगते ही चौराहे पर भगदड़ मच गई।
विज्ञापन

शकील कबाड़ी के यहां से जुगाड़ वाहन में कबाड़ा लेकर युवक जा रहा था। चौराहे पर पहुंचते हुए अचानक मोटरसाइकिल में आग लग गई। आग इतनी भीषण थी कि ऊंची-ऊंची लपटे उठने लगीं जिसको देख आस-पास के दुकानदार और राहगीर भागकर सुरक्षित स्थानों पर पहुंचे। चौराहे पर जाम लग गया। स्थानीय लोगों ने फायर सिलेंडर का प्रयोग कर और पानी डालकर आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें