फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: स्कूल में गंदगी देख नाराज हुए संयुक्त निदेशक

Thu, 15 May 2025 05:58 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जेडी माध्यमिक शिक्षा अलीगढ़ और प्रयागराज ने बुधवार को जिले के 4 राजकीय विद्यालयों में प्रोजेक्ट अलंकार योजना के तहत निरीक्षण किया। एक विद्यालय में गंदगी की भरमार देख नाराज हुए। शिक्षकों समेत कर्मचारियों की कड़ी फटकार लगाई और सफाई कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

जेडी माध्यमिक शिक्षा अलीगढ़ डॉ. मनोज कुमार गिरि और प्रयागराज डॉ. मुकेश चंद्र अग्रवाल ने बुधवार को राजकीय इंटर कॉलेज एटा, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज एटा, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज लालगढ़ी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय इंटर कॉलेज जिरसमी का निरीक्षण किया। जिरसमी के विद्यालय की कक्षाओं में जाले और गंदगी की भरमार मिली। इस पर उन्होंने कड़ी नाराजगी जताते हुए सफाई कराने के निर्देश दिए।
इसके बाद राजकीय बालिका इंटर कॉलेज एटा में कासगंज और एटा जिले के शिक्षकों के साथ बैठक की। दोनों जिलों के प्रधानाचार्यों ने समस्याएं बताईं। इसके बाद जेडी मनोज कुमार गिरि ने आवास विकास परिसर के सहायक अभियंता मुकेश कुमार सिंह को निर्देश दिए कि गुणवत्तापूर्ण निर्माण कराकर निर्माण संबंधी सभी समस्याओं को हल करें। जुलाई माह तक सभी कार्य पूर्ण कराए जाएं। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. इंद्रजीत सिंह, प्रधानाचार्य सतीश कुमार, सुभाष सिंह, आशुतोष दरगढ़ समेत कई प्रधानाचार्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें