फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलनिगम की लापरवाही, पालिका-जनता पर भारी

Wed, 29 Apr 2015 11:13 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जलनिगम द्वारा पूर्व में की गई गलती का खामियाजा नगर पालिका के साथ-साथ शहर के आधा दर्जन से अधिक कॉलोनियों के लोगों को भुगतना पड़ रहा था। शहर के ऊंचे इलाकों में पानी का प्रेशर बढ़ाने के लिए नगर पालिका ने ठंडी सड़क स्थित पाइप लाइन को चालू कराने के लिए जब इसकी खोदाई की तो लापरवाही सामने आई है। यहां सैय्यद वाली गली के सामने जलनिगम ने 20 फीट की पाइप लाइन बिछाई ही नहीं है। इसके चलते शहर के आधा दर्जन इलाकों में पानी पहुंचने में बाधा उत्पन्न हो रही है। अब पालिका अपने खर्चे पर यहां पाइप लाइन बिछा रही है।
विज्ञापन




वर्ष 2010-2011 में जलनिगम द्वारा जिला पंचायत कंपाउंड में ओवरहेड टैंक का निर्माण कराया गया था। इसे जलनिगम ने वर्ष 2011 में नगर पालिका को हैंडओवर कर दिया। इसकी पाइप लाइन जिला पंचायत से जीटी रोड होते हुए ठंडी सड़क तक बिछाई गई थी।

जहां से नगर पालिका को ऊंचे इलाकों के लिए पानी की सप्लाई करनी थी। बता दें कि गर्मियों के दिनों में पानी की अधिक मांग हो जाने की वजह से ऊंचे इलाकों में पानी प्रेशर के साथ न पहुंचने की शिकायतें काफी बढ़ गई थी। इसके चलते ही पालिका को अब इस पाइप लाइन को ऊंचे इलाकों के साथ जोड़ने की सुध आई। जब इसके लिए पालिका ने खोदाई शुरू कराई तो वहां करीब 20 फीट की दूरी पर पाइप लाइन ही नहीं बिछी थी। पालिका के अनुसार उसने अब अपने खर्चे से शेष पाइप लाइन को का कार्य पूरा करा दिया है। जल्द ही ऊंचे इलाकों में पानी आसानी से पहुंचा जा सकेगा।
विज्ञापन


पालिका इस पाइप लाइन को शहर के ऊंचे इलाके मारहरा दरवाजा, विजय नगर, बाबूगंज, एमपीनगर, परशुराम नगर, इस्माइल नगर आदि इलाकों की पाइप लाइन से कनेक्ट कर रहा है। जिससे इन इलाकों में पर्याप्त प्रेशर के साथ पानी पहुंच सके।
 

सैय्यद वाली गली के सामने जलनिगम द्वारा 20 फीट की पाइप लाइन नहीं बिछाई गई थी। अब पालिका द्वारा बिछवा दी गई है। इससे जल्द ही ऊंचे इलाकों में पानी प्रेशर के साथ पहुंचने लगेगा।
विज्ञापन

- सोबरन सिंह, जलकल प्रभारी, नगर पालिका परिषद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें