हाथों में हिना, मन में उमंग और दांपत्य जीवन की सलामती की कामना। कुछ इन्हीं भावों और जज्बातों के साथ शुक्रवार को हरियाली तीज पर्व मनाया गया। महिलाओं ने व्रत रखकर शिव-पार्वती की पूजा की तो समाजिक संगठनों ने कार्यक्रम आयोजित कर तीज महोत्सव मनाया।
केशव सरस्वती शिशु मंदिर में भारत विकास परिषद की तीज महोत्सव मनाया गया। इसमें मेहंदी लगाओ, थाल सजाओ, कलश सजाओ और राखी बनाओ स्पर्धाएं आयोजित हुईं। मुख्य अतिथि डा. शैल सिंह ने हरियाली तीज का महत्व बताया। संचालन बबिता जैन प्रेरणा ने किया। संयोजिका अलका गुप्ता, परिषद की अंजू अग्रवाल, पूनम अग्रवाल, प्रेमलता वर्मा, सीमा सोलंकी, ज्योत्सना कुलश्रेष्ठ, डा. रजनी शर्मा आदि मौजूद रहीं।
कचहरी रोड स्थित एक्सिस बैंक में आयोजित मेहंदी प्रतियोगिता में रितू प्रथम, पूजा राजपूत द्वितीय और छवि तृतीय रहीं। शाखा प्रबंधक अभिषेक जैन ने विजेताओं को पुरस्कृत किया। धनंजय सिंह, योगेंद्र सिंह, त्रिशला जैन, राहुल मौजूद रहे। मिरहची प्राथमिक विद्यालय शोरा में स्कूली बच्चों ने हाथों पर मेहंदी रचाई। पुष्पा यादव, सुशील तिवारी, मुन्नी देवी, सुधा, ब्रजेश, शिखा, बबली, तुलसी, अनु, निधि, सपना, शिवा, दीक्षा आदि छात्राएं मौजूद रहीं।
----------
अनुष्का और अदिति की मेहंदी ने मोहा मन
फोटो समाचार
धुमरी पब्लिक स्कूल में आयोजित मेहंदी प्रतियोगिता में जूनियर ग्रुप में अनुष्का गुप्ता प्रथम, प्रियांशी यादव द्वितीय और प्रियांशी शर्मा तृतीय रहीं। सीनियर ग्रुप में अदिति चौहान, काजल, पूजा, नरगिस क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय रहीं। प्रधानाचार्य जितेंद्र गुप्ता, प्रबंधक मिटठ्न लाल गुप्ता ने प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया।
-------------
मारहरा में लगा पारंपरिक मेला
फोटो समाचार
मारहरा(उद्घाटन)। हरियाली तीज पर हनुमान चौक स्थित पैंठ मोहल्ले में मेले का उद्घाटन रनजीत सिंह यादव ने किया। महिलाओं ने हनुमान मंदिर में पूजा-अर्चना कर मेले का लुत्फ उठाया और जमकर खरीदारी की। मंदिर के महंत रामानंद मिश्रा ने बताया कि मेला तीन दिन तक चलेगा, जिसमें कई सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित होंगे।