एटा। थाना व कस्बा अलीगंज में धर्मेंद्र सिंह निवासी जगन नगर ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई है। बताया कि ट्रेन से यात्रा के दौरान अज्ञात आरोपी 10 लाख रुपये के गहने चोरी कर ले गए।
धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि वह 27 नवंबर 2024 को कानपुर से ट्रेन में कायमगंज जाने के लिए बैठा था, साथ में पत्नी भी थी। हमने ट्रॉली बैग ऊपर की बर्थ पर रख दिया था। रास्ते में अनवरगंज से आगे निकलते ही एक संदिग्ध व्यक्ति ऊपर की बर्थ पर बैठ गया और रास्ते में उतर गया।
आगे पहुंचने पर जब हमने देखा तो पता चला कि ट्रॉली बैग में रखे हुए सोने चांदी के आभूषण गायब थे। बताया कि बैग में करीब 10 लाख रुपये के गहने थे। सीओ अलीगंज सुधांशु शेखर ने बताया कि मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। गहनता के साथ जांच-पड़ताल की जा रही है। जो भी तथ्य निकलकर सामने आएंगे, उनके आधार पर कार्रवाई की जाएगी।