फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: आवास का झांसा देकर बुजुर्ग महिला से छीने गहने

Wed, 25 Sep 2024 11:17 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। मारहरा थाना क्षेत्र के गांव भुरगवां के बुजुर्ग दंपती को सरकारी आवास दिलाने का झांसा दिया गया। इसी झांसे में लेकर बुजुर्ग महिला से गहने छीन लिए।
विज्ञापन

नेत्रपाल (70) ने बताया कि पत्नी रामकली (67) के साथ अपने गांव से मारहरा कस्बे में आए थे। पिदौरा स्थित एक जनसेवा केंद्र पर अपने बैंक खाते का बैलेंस चेक कराकर बाजार की तरफ जा रहे थे। तभी पीछे से बाइक से आए एक व्यक्ति ने रोका और कहा कि आपका सरकारी आवास पास हो गया है। आगे की कार्रवाई के लिए आपको मेरे साथ ब्लॉक चलना पड़ेगा। यह सुनकर बुजुर्ग दंपति उसके साथ ब्लॉक जाने को तैयार हो गए। अज्ञात व्यक्ति बाइक पर दोनों को बैठाकर मिरहची की ओर ले गया।
विज्ञापन

आरोप है कि रास्ते में मंदिर के पास नेत्रपाल को यह कहते हुए बाइक से उतार दिया कि पीछे प्रधान आ रहे हैं तुम उनके साथ आ जाना और रामबेटी को अपने साथ लेकर चला गया। कासगंज रेलवे स्टेशन के पास सूनसान जगह पर बाइक रोककर रामकली के कुंडल, नाक का फूल व चांदी के खडुआ छीनकर उन्हें झाड़ियों में धक्का दे दिया और भाग गया। शोर मचाने पर लोग जमा हो गए। घटना की तहरीर नेत्रपाल ने थाने में दी है। थाना प्रभारी जेपी अशोक ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में अज्ञात व्यक्ति ने हेलमेट पहना हुआ है और उसकी बाइक पर कोई नंबर भी नहीं पड़ा है, मामले की जांच चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें