पिटाई के पीछे की वजह बताई गई कि बहन ने शीलेश देवी की कुठिया में गेहूं भर दिए थे। कहासुनी होने पर गेहूं निकालने के लिए दबाव बनाया गया। बहन कुछ दिन बाद निकालने की बात कह रही थी। इसको लेकर दोनों ने मिलकर पिटाई कर दी। इसके बाद बहन ने गेहूं निकाले और उसमें पड़ी सल्फास की गोलियों को खा लिया।
महिला के पति के हिस्से की जमीन को मायके वाले बेटे नितिन व रोहित के नाम कराने के लिए दबाव बना रहे थे। शव का पोस्टमार्टम रविवार की रात में ही हो गया। लेकिन जमीन दोनों के नाम होने के बाद ही शव का अंतिम संस्कार कराने पर अड़े रहे। इसको लेकर महिला का शव सोमवार की शाम चार बजे तक पोस्टमॉर्टम हाउस पर ही रखा रहा।
यह भी पढ़ेंः- मैनपुरी पहुंचे अखिलेश यादव: बोले- सरकार बनी तो खाली करा देंगे डीएम आवास, लगवाएंगे महापुरुषों की प्रतिमाएं
दोनों पक्षों में कई बार गहमा-गहमी का माहौल बना। इसको लेकर कई थानों का फोर्स बुलाना पड़ा। थाना प्रभारी मनोज कुमार ने बताया कि महिला ने विषाक्त पदार्थ खाकर आत्महत्या की है। मायके वाले व पति जमीन का बैनामा करने को लेकर शव को रखे रहे। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है और शव का अंतिम संस्कार करा दिया गया है।