फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीटी रोड पर जलाईं वेतन आयोग की प्रतियां

Fri, 08 Jul 2016 11:16 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो, एटा
विज्ञापन
प्रतियां जलाई - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
लक्ष्मीबाई बालिका इंटर कालेज में शुक्रवार को माध्यमिक शिक्षक संघ जिला कार्यकारिणी की बैठक में विधायक जगवीर किशोर जैन ने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली एवं सातवें वेतन आयोग की निराशाजनक संस्तुतियों का विरोध न्याय न मिलने तक आंदोलन जारी रहेगा। इसी क्रम में 14 जुलाई को पेंशन बहाली को लेकर जिले के हजारों शिक्षक कर्मचारी सड़कों पर उतरकर विरोध प्रदर्शन करेंगे। वहीं सात अगस्त को प्रदेश भर के शिक्षक कर्मचारी लखनऊ में आंदोलन करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन भी सौंपा जाएगा। वहीं शिक्षक कर्मचारियों ने जीटी रोड पर वेतन आयोग की प्रतियां जलाईं।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष मुकेश शर्मा ने कहा कि जिले के शिक्षक संघर्षशील एवं जुझारू हैं। वह प्रांतीय आह्वान पर किसी भी आंदोलन में पीछे नहीं रहेंगे। जिला मंत्री लज्जाराम सिंह यादव ने कहा कि 14 जुलाई को हर विद्यालय की इकाई आंदोलन में प्रतिभाग करेगी। प्रधानाचार्य मनेाज तिवारी ने कहा कि व्यक्ति की पहचान संघर्ष से होती है। आज के हालात शिक्षकों से संघर्ष का आह्वान कर रहे हैं। मंडलीय अध्यक्ष रामलाल कुशवाहा ने कहा कि शिक्षक संघर्ष में पीछे नहीं हैं। बैठक को प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष राजेंद्र उपाध्याय, नेम सिंह वर्मा ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर शिक्षकों ने जीटी रोड पर आयोग की प्रतियां जलाकर सातवें वेतन आयोग का दाह संस्कार किया। उपस्थित लोगों में सदस्य प्रदेश कार्यकारिणी डॉ विनीता तिवारी, नरेंद्र सिंह सोलंकी, पूर्व जिलामंत्री विवेक प्रताप सिंह, तूफान सिंह वर्मा, अवधेश पांडेय, डॉ सुधीर गुप्ता, फिरोज खान, अनुपम दुबे, बसंत यादव, यश सक्सेना, पंकज सोलंकी, मुकुल भारद्वाज, नीलम कटारा आदि प्रमुख थे। 

शिक्षकों ने की नारेबाजी
एटा। उप्र जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ ने शुक्रवार को सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों का विरोध किया। इस मौके पर शिक्षकों ने संकुल भवन पर सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों की प्रतियां जलाईं। इस मौके पर जिलाध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा कि कर्मचारियों का वेतन बढ़ाने को लेकर सरकार सोचती नहीं है। जबकि सांसदों और विधायकों के वेतन बढ़ाने के प्रस्ताव तुरंत पास हो जाते हैं। इस मौके पर शिक्षकों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इस मौके पर रजनीश यादव, राजीव वर्मा, राजीव यादव, विक्रम वर्मा, किशन पाल सिंह, पुष्पेंद्र चौहान, योगेश कुमार, दुर्योधन सिंह, यतेंद्र सिंह यादव मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें