अवागढ़ में क्षय रोग के कैंप का निरीक्षण करते संयुक्त निदेशक स्वास्थ्य- अमर उजाला
- फोटो : ETAH
एटा। जेडी स्वास्थ्य ने मंगलवार को जिला अस्पताल को निरीक्षण किया। उन्होंने ओपीडी में समय से न बैठने वाले चिकित्सकों की जानकारी देने के निर्देश सीएमएस को दिए। दो माह में अस्पताल में आने वाले मरीजों का रिकार्ड खंगाला।
जेडी स्वास्थ्य ललित प्रभात ने अलग- अलग अधिकारियों से टीकाकरण, आयुष्मान, क्षय रोग से पीड़ित मरीजों की जानकारी की। अन्य योजनाओं की समीक्षा की। इसके बाद वह जिला अस्पताल पुरुष जा पहुंचे। उन्होंने अस्पताल में डिजिटल एक्सरे, पैथॉलॉजी एनआरसी वार्ड, इमरजेंसी का निरीक्षण किया। जहां अस्पताल में साफ सफाई की व्यवस्था ठीक न मिलने पर नाराजगी जताई। ओपीडी में न बैठने वाले चिकित्सकों की जानकारी की। उन्होंने सीएमएस को निर्देश दिए जो चिकित्सक हस्ताक्षर कर गायब हो जाते हैं। उनकी जानकारी दें, अपर निदेशक से बात कर ऐसे चिकित्सकों पर कार्रवाई की जाएगी।
जेडी ने अस्पताल में चिकित्सकों व कर्मचारियों की उपस्थित पंजिका को देखा। उन्होंने दो माह में छुट्टी के लिए आए प्रार्थना पत्रों के बारे में जानकारी की।
क्यों नहीं खुले आर्दश उपकेंद्र
जिले में कोई आदर्श उपकेंद्र अब तक संचालित नहीं हो सका है। इस पर जेडी ने कहा इस संदर्भ में सीएमओ से बात की जाएगी। अब तक क्यों नहीं आदर्श उपकेंद्र खोले जा सके।
जिले से ओपीडी में चिकित्सकों के न बैठने की शिकायत मिल रही थी। इसी को लेकर निरीक्षण किया गया है। सीएमएस को ऐसे चिकित्सकों को चिह्नित करने के निर्देश दे दिए है। उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यहां स्वास्थ्य विभाग में कई खामियां मिली है। उनको भी दुरुस्त कराया जाएगा।
डॉ. ललित प्रभात, जेडी स्वास्थ्य