फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: जवाहरपुर तापीय परियोजना पर पहले दिन 400 मेगावाट का हुआ उत्पादन

Tue, 10 Mar 2026 11:50 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
मलावन स्थित जवाहरपुर तापीय परियोजना पर बिजली का उत्पादन होने के बाद चिमनी से निकलता धुंआ। स्रोत
विज्ञापन
एटा। तीन माह से बंद पड़ी जवाहर तापीय परियोजना की मशीनें मंगलवार से शुरू हो गई। गर्मी का मौसम आते ही बिजली की आपूर्ति के लिए उत्पादन शुरू कर दिया गया। पहले दिन 400 मेगावाट बिजली का उत्पादन किया गया।
विज्ञापन

जवाहरपुर तापीय परियोजना के महाप्रबंधक प्रेम धवन ने बताया कि मंगलवार को मशीनों का संचालन शुरू कर दिया गया है। पहले दिन एक मशीन को संचालित किया गया। इस दौरान 400 मेगावाट बिजली का उत्पादन किया गया। वहीं दूसरी मशीन को भी संचालित कर दिया गया है। बिजली की मांग के अनुसार इसे शुरू किया जाएगा।
गौरतलब है कि सर्दी के दिनों में प्रदेश के अंदर बिजली की खपत काफी कम होने के कारण यूपीआरवीयूएनएल के निर्देश पर दिसंबर माह में पावर प्लांट की दोनों यूनिटों को बंद कर दिया गया था। अब गर्मी की शुरूआत होते ही घरेलू एवं औद्योगिक क्षेत्र में बिजली की मांग बढ़ गई है।
विज्ञापन

शासन से प्लांट को पुनः शुरू करने के लिए निर्देश मिलने पर बिजली उत्पादन शुरू कर दिया गया है। यहां दोनों यूनिटों में पूरी क्षमता 1320 मेगावाट के साथ बिजली उत्पादन शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें