फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा जिले के 12 केंद्रों पर कराई गईहिंदी-गणित लगे आसान, रीजनिंग में चकराए छात्र

Sat, 13 Dec 2025 11:51 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा के दौरान सरस्वती विद्या मंदिर सीनियर सेकेंडरी स्कूल में
विज्ञापन
एटा। जिले के 12 परीक्षा केंद्रों पर शनिवार को जवाहर नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा हुई। परीक्षा के बाद विद्यार्थियों ने बताया कि हिंदी और गणित का पेपर आसान रहा, लेकिन रीजनिंग के सवालों को हल करने में समय लगा। पंजीकृत में से 42 फीसदी विद्यार्थियों ने ही परीक्षा दी।
विज्ञापन

जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 5 के अध्ययनरत विद्यार्थियों ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा 6 में प्रवेश लेने के लिए परीक्षा दी। इसमें 6781 विद्यार्थियों ने आवेदन किया था। केंद्र में प्रवेश होने से पहले शिक्षकों ने विद्यार्थियों की तलाशी ली। इस दौरान विद्यार्थियों द्वारा लाया गया पैड और ज्यॉमेट्री बॉक्स आदि को परीक्षा केंद्र से बाहर ही रखवा दिया गया। विद्यार्थियों को सिर्फ आधार कार्ड और प्रवेशपत्र ले जाने की अनुमति दी गई।
परीक्षा सुबह 11ः30 से दोपहर 1ः30 बजे तक हुई। पेपर देने के बाद विद्यार्थियों ने बताया कि गणित और हिंदी का पेपर आसान रहा लेकिन रीजनिंग के सवालों को हल करने में अधिक समय लग गया। कुछ प्रश्न ऐसे थे जिन्हें हल नहीं कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

जवाहर नवोदय विद्यालय के प्रधानाचार्य आरके शर्मा ने बताया कि कुल 2856 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी। शेष 3654 विद्यार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें