फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: जनसेवा केंद्र संचालक और परिजन पर किया हमला

Sun, 24 Aug 2025 10:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जलेसर। गांव नूंहखास में 11 लोगों ने जनसेवा केंद्र संचालक पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। शोर सुनकर पहुंचे पीड़ित के परिजन की भी पिटाई की गई। इसमें पांच लोग घायल हुए हैं। पीड़ित पक्ष ने 11 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है।
विज्ञापन

रिपोर्ट में जगदीश प्रसाद ने बताया बेटा आशीष गांव में जनसेवा केंद्र चलाता है। शनिवार शाम केंद्र से घर आ रहा था। रास्ते में विनोद कुमार के घर के पास मौजूद लोगों ने उस पर हमला कर दिया। शोर सुनकर पहुंचे परिवार के रवि, कन्हैया, राजा और अजय पर भी हमला कर घायल कर दिया गया।
रिपोर्ट में विनोद, रोहित कुमार, सतीश, कालू, रुपेश, रामकेश, राहुल, करन उर्फ छोटू, दिनेश, राजेश और अजय कुमार को नामित किया गया है। थाना प्रभारी सुधीर सिंह ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें