फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जलेसर में तीन विद्युत स्टेशनों का शिलान्यास

Sat, 22 Aug 2015 06:51 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जलेसर क्षेत्र के लोगों को अब जल्द ही बिजली की समस्या से निजात मिलेगी।  शनिवार को विधायक रणजीत सुमन ने तीन नए बिजलीघरों का शिलान्यास  किया।
विज्ञापन

शनिवार को जलेसर देहात के नवीन 2.5 एमवीए विद्युत स्टेशन का  शिलान्यास करते हुए विधायक रणजीत सुमन ने कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री जो  कहते है वह करते भी हैं। नगर क्षेत्र को 22 घंटे एवं ग्रामीण क्षेत्र को 16  घंटे विद्युत देने के आश्वासन के चलते ही जलेसर विधानसभा क्षेत्र में तीन  नए विद्युत स्टेशनों जलेसर देहात, नूहखेडा एवं बावसा में आधारशिला रखी गई  है जो तीन माह के अंदर प्रारंभ हो जाएंगे। वहीं नगरीय एवं ग्रामीण  क्षेत्रों में जर्जर तारों के बदलने का काम भी जोरों पर है। आने वाले समय  में विद्युत आपूर्ति सुचारु चले इसके लिए विद्युत चोरी रोकने का काम जोरों  पर है।     
अधिशासी अभियंता ग्रामीण राजकुमार ने कहा कि जलेसर देहात,  नूहखेडा, बाबसा के विद्युत स्टेशन खुलने से ट्रिपिंग, फाल्ट आदि की समस्या  से निजात मिलेगी वहीं विद्युत व्यवस्था सुचारु हो सकेगी। उन्होंने आम  नागरिकों एवं उपभोक्ताओं से भी आह्वान किया कि वह विद्युत चोरी रोकने एवं  अनावश्यक विद्युत बर्बादी रोकने में सहयोग करें। ताकि विद्युत व्यवस्था आम  आदमी तक पहुंच सके।
विज्ञापन

इस दौरान उपजिलाधिकारी संदीप कुमार गुप्ता, विधानसभा  क्षेत्र अध्यक्ष प्रदीप यादव, पूर्व पालिकाध्यक्ष केजी वार्ष्णेय, अशोक  यादव, शिवकुमार यादव, धर्मेंद्र यादव, नीरज यादव, मनोज यादव, चरन सिंह  यादव, रामकिशन, इंद्रप्रकाश वार्ष्णेय, महेश शर्मा, दिनेश यादव, दामोदर सिंह  यादव, प्रमोद यादव प्रधान, राजपाल यादव, सुरेंद्र यादव, दिनेश यादव आदि  सपा कार्यकर्ता मौजूद थे।

इन गांवों में मिलेगी सुविधा
- ताज  ट्रिपेजियम क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था सुचारु रखने के लिए नए विद्युत  स्टेशन जलेसर देहात से दोलतपुर मुश्की, रेजुआ, हसनगढ़, मुसियार, बढावली,  सिलामई, बलीदादपुर, रम्पुरा, फरीदपुर, जैनपुरा, जमालपुर, विश्रीपुर, कोसमा,  गुदाऊ, नगला छोकर, टिमरूआ, नगला अन्नी, वारासमसपुर, तखावन, कासिमपुर, नगला  गोपाल, नगला दया, नगला मंदा, सोना, मई, काजीपुर, बदनपुर, भूपाल गढी,  राजपुर, नगला उम्मेद, नगला धारा, नगला बंजारा आदि ग्रामों को जोड़ा जाएगा।  वहीं नगरीय क्षेत्र के लिए 33 केवी विद्युत स्टेशन रहेगा। उक्त जानकारी अवर  अभियंता सतीश यादव ने दी।
विज्ञापन


24-25 को बाधित रहेगी आपूर्ति
जलेसर।  उपखंड अधिकारी कर्मवीर सिंह के अनुसार नगर की विद्युत व्यवस्था चाक चौबंद  करने के लिए चल रहे सुदृढ़ीकरण कार्य के चलते 24 और 25 अगस्त को प्रात: नौ  बजे से सायं पांच बजे तक नगर की विद्युत व्यवस्था बाधित रहेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें