फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: 22 करोड़ की लागत से बनेगा जलेसर-फिरोजाबाद मार्ग

Wed, 13 Dec 2023 11:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जलेसर। जलेसर-फिरोजाबाद मार्ग जर्जर हो चुका है। इस मार्ग को चौड़ीकरण के साथ-साथ दोबारा बनाया जाएगा। निर्माण के लिए प्रदेश के लोक निर्माण विभाग मंत्री जितिन प्रसाद ने इसके लिए 22 करोड़ रुपये की स्वीकृति दे दी है।
विज्ञापन


विधायक संजीव दिवाकर ने बताया कि जलेसर फिरोजाबाद मार्ग पर एक वर्ष से जिले की सीमा में सड़क जर्जर हो चुकी है। मार्ग के निर्माण के लिए प्रयास किया जा रहा था। अथक प्रयासों के बाद भी लोक निर्माण मंत्री से भेंट हुई है और जिले की सीमा में करीब 10 किमी मार्ग के चौड़ीकरण व दोबारा से बनाए जाने के लिए प्रदेश सरकार ने 22 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। निर्माण कार्य अति शीघ्र प्रारंभ होगा।

जलेसर-फिरोजाबाद मार्ग पर 10 किमी जिले की मीमा आती है, शेष फिरोजाबाद जनपद में 30 किमी मार्ग का चौड़ीकरण कर दोबारा से बनाया जा चुका है। पवेंद्र सिंह पम्मी ठाकुर, रूपम गुप्ता, कपिल गुप्ता, सुभम बंसल, आदित्य मित्तल, कपिल वार्ष्णेय, मनोज वार्ष्णेय, कान्हा वार्ष्णेय, रेलवे बोर्ड के सदस्य रमेश पाल सिंह रामू , मनोज बजरंगी, बीएल कुशवाह ने हर्ष व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें