फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्यूषण पर्व पर श्रद्धालुओं ने की उत्तम शौच धर्म की पूजा

विज्ञापन
जैन मंदिर में खेल प्रतियोगिता में मौजूद श्रद्घालु- अमर उजाला - फोटो : ETAH
विज्ञापन
एटा। पर्यूषण पर्व के अंतर्गत शुक्रवार को श्रद्धालुओं ने उत्तम शौच धर्म की पूजा की। इसी क्रम में श्रावकों ने पीत वस्त्र धारण कर जैन धर्म के नौवें तीर्थंकर भगवान पुष्पदंतनाथ को निर्वाण लाड़ू समर्पित किया।
विज्ञापन

पुरानी बस्ती स्थित बड़े जैन मंदिर में मुनि श्री विश्रुत सागर जी महाराज ने कहा कि शौच अर्थात पवित्र हृदय। संतोष का नाम शौच है। उत्तम शौच हमें सुखी बनाता है और जीवन में तृप्ति का पाठ पढ़ाता है। उन्होंने कहा कि ‘लोभ पाप का बाप बखाना’ अर्थात चारों कषायों के साथ लोभ पाप का बाप है। शाम को जैन मंदिरों में सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं।
जानकीदास चैत्यालय में आयोजित ‘जो जीता वही सिकंदर’ प्रतियोगिता में आशी जैन और रूबी जैन विजेता रहीं। सुनील जैन, सीमा जैन ने विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया। चुनमुन झांकी मंडल के विमल हीपोलिन, प्रदीप गुड्डू, दिनेश चुक्खा, सुनील बांदा, संजीव जैन संजू, राजीव सुल्ली, राजीव जैन मेडिकल, रिंकू जैन, अनूप जैन, विवेक जैन, दिलीप जैन, सोनू जैन, जौनी जैन, रिशू जैन, सरोज जैन, गीता जैन, दीपा जैन, मोना जैन, शिवांगी जैन, कुमकेश जैन, अरिका जैन, सृष्टि जैन, मीना जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन

वीर विमल अहिंसा क्षेत्र में गूंजे जयकारे
पर्यूषण पर्व पर कासगंज रोड स्थित वीर विमल अहिंसा क्षेत्र में भगवान महावीर के जयकारे गूंजे। पीतवस्त्रधारी इंद्रों ने प्रतिमा का अभिषेक कर भगवान महावीर की पूजा की। पीयूष जैन, सर्वेश जैन, प्रशांत जैन, अनुराग जैन, प्रणय जैन, सिद्धार्थ जैन, प्रदीप जैन, जिनवाणी जैन, अलका जैन, प्रीति जैन, नंदिनी जैन मौजूद रहे।
विज्ञापन

आज होगा उत्तम सत्य का पालन
शहर में दसलक्षण पर्व के दौरान पांचवे दिन श्रावक-श्राविकाएं उत्तम सत्य धर्म का पालन करेंगे। इस दौरान जैन मंदिरों में श्रावकों की भीड़ उमड़ेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें