फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: जेलर का घिनाैना काम...नशे की गोली खिलाकर बनाए शारीरिक संबंध, फिर कराया गर्भपात; पुलिस ने दर्ज किया केस

Sun, 16 Mar 2025 03:26 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, एटा

सार

एटा में युवती ने जिला जेल के जेलर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि जेलर ने नशीला पदार्थ खिलाकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। गर्भवती होने पर गर्भपात करा दिया। पुलिस ने शिकायत पर केस दर्ज किया है।
 
विज्ञापन
एटा जेल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एटा के जिला जेल में तैनात जेलर के आवास पर पहुंचकर एक महिला ने पिछले महीने हंगामा किया था। इसके वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुए। अब उसने तहरीर देकर कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई है। जेलर पर यौन शोषण और गर्भपात कराने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


 

एक महिला ने 10 फरवरी की शाम जेलर के आवास पर पहुंचकर हंगामा किया था। वीडियो वायरल कर उसने कहा था कि जिला कारागार में तैनात जेलर प्रदीप कश्यप की तैनाती आगरा में रही थी। उस समय वहां इन्होंने उसे अपने साथ रखा। इसके बाद अन्य तैनाती स्थलों पर भी ये जबरन अपने साथ रखे रहे और यौन शोषण करते रहे। 

ये भी पढ़ें-नाले में गिरकर मासूम की मौत: गेंद निकालते समय हुआ हादसा, जब तक निकाला गया...तब तक चली गई जान

 

इस हंगामे के दो दिन बाद महिला जेल अधीक्षक के पास पहुंची और प्रार्थनापत्र देकर अपनी समस्या बताई। जेलर के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की। इसके बाद जेल अधीक्षक ने जेलर से स्पष्टीकरण लिया। अपनी जांच रिपोर्ट शासन में भेज दी।

 

हालांकि, उस समय महिला ने कार्रवाई के लिए थाने में तहरीर नहीं दी थी। इसे लेकर तमाम सवाल भी उठ रहे थे। इतने दिन बीतने के बाद मामला ठंडा पड़ता नजर आने लगा था। लेकिन अब महिला ने थाने में जाकर तहरीर दी और पुलिस ने उस पर रिपोर्ट भी दर्ज कर ली है। 

ये भी पढ़ें-UP: होली पर पत्नी ने कर डाली ऐसी हरकत, सहन नहीं कर सका पति...पेड़ पर लटकी मिली लाश; परिजनों में मचा कोहराम
विज्ञापन

महिला ने आरोप लगाया कि कोई नशीला पदार्थ खिलाकर जेलर ने उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए। गर्भवती होने पर गर्भपात करया। गाली-गलौज करते हुए पिटाई की। सीओ सिटी अमित कुमार ने बताया कि तहरीर आधार पर मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई है। आरोपों की गहराई से पड़ताल की जा रही है। जेलर प्रदीप कुमार का कहना है कि आरोप झूठे लगाए गए हैं।


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें