एटा। जेल रोड से आगरा रोड की ओर जाने वाले मार्ग का निर्माण कार्य शुरू हो चुका है। कई सालों से यह मार्ग जर्जर था। करीब 2.7 करोड़ की लागत से सीसी रोड का निर्माण किया जा रहा है। इसकी चौड़ाई 3 से बढ़ाकर 7 मीटर की जा रही है।
वर्षों से खराब हालत में पड़ी इस सड़क के कारण लोगों को आवागमन के दौरान भारी परेशानी का सामना करना पड़ता था। जगह-जगह गड्ढे होने से वाहन चालकों को हिचकोले खाते हुए सफर तय करना पड़ता था, वहीं बरसात के दिनों में स्थिति और भी बदतर हो जाती थी। सड़क को आधुनिक मानकों के अनुरूप विकसित किया जाएगा। निर्माण कार्य के तहत सीसी सड़क बनाई जा रही है।
7 मीटर की जा रही सड़क चौड़ीः
नगर पालिका परिषद के अधिशाषी अभियंता निहाल सिंह ने बताया कि सड़क की चौड़ाई भी बढ़ाई जा रही है। वर्तमान में सड़क की चौड़ाई 3 मीटर थी, जिसे बढ़ाकर 7 मीटर किया जा रहा है।