फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब पटियाली सहावर में नहीं रहेगा विद्युत संकट

Mon, 08 Dec 2014 12:02 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद में बिजली की समस्या को देखते हुए पटियाली और सहावर क्षेत्र के लिए मंजूर किए गए दोनों उपकेंद्र बनकर तैयार हो गए है। इन दोनों उपकेंद्रों के बन जाने से अब इन क्षेत्रों में बिजली की समस्या नहीं रहेगी। लगभग 70 से अधिक ग्रामों को इन उपकेंद्रों का लाभ मिलेगा।
विज्ञापन





प्रदेश सरकार ने सहावर के लिए 33/11केवीए का उपकेंद्र मंजूर किया था। इसका निर्माण 466.40 लाख की लागत से किया गया है। इस क्षेत्र में शहरी और ग्रामीण क्षेत्र की आपूर्ति एक ही फीडर होने से बिजली का गंभीर संकट था। लोगों के द्वारा फीडर को अलग किए जाने की मांग काफी समय से की जा रही थी।



उनकी यह मांग अब जाकर पूरी हुई है। यह उपकेंद्र बनकर तैयार हो चुका है। इस उपकेंद्र के बनने से आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों को काफी लाभ मिलेगा। पटियाली का उपकेंद्र 497.10 लाख की लागत से तैयार किया गया है। इस क्षेत्र के 40 से अधिक गांव के लोगों को फायदा मिलेगा। सबसे अधिक फायदा दरियावगंज के लोगों को होगा। पहले इस क्षेत्र की आपूर्ति एटा के जैथरा से होकर की जाती थी। बाद में इसे पटियाली फीडर से जोड़ा गया। दोनों ही क्षेत्रों से दरियावगंज क्षेत्र काफी दूर होने पर बिजली का संकट रहता था। अधिशाषी अभियंता परशुराम सिंह ने बताया कि दोनो फीडर तैयार हो चुके है।
विज्ञापन




आज विधायक करेंगी लोकार्पण
 पटियाली और सहावर क्षेत्र में बनाए गए दोनों ही उपकेंद्रों का विधायक नजीबा खान जीनत लोकार्पण करेंगी। बिजली विभाग ने दोनों ही उपकेंद्रों के लोकार्पण के लिए व्यवस्थाएं पूरी कर ली है। पटियाली सपा नगर अध्यक्ष हशमत अली व लोहिया वाहिनी के नगरअध्यक्ष अकरम कुरेशी ने बताया कि पटियाली का उपकेंद्र बीनपुर के निकट बनाया गया है। इसका लोकार्पण विधायक के ारा सुबह 11 बजे किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें