फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: सेल्समैन के साथ ही लूट की जांच शुरू

Wed, 10 Sep 2025 10:55 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। दवा सेल्समैन के साथ हुई 2.50 लाख रुपये की लूट के मामले में कोतवाली देहात में ऑटो चालक ने 4 अज्ञात बाइक सवारों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। हाईवे पर गांव मानपुर के पास बाईपास पर सोमवार की देर रात यह घटना हुई थी। बदमाशों की तलाश में फील्ड यूनिट को लगाया गया है।
विज्ञापन


मोहल्ला सराय मिश्र के रहने वाले थोक दवा विक्रेता युवराज के मुताबिक सेल्समैन पवन, अंकित उर्फ राजू और ऑटो चालक सुशील उर्फ सुनील मैनुपरी जिले के कस्बा आलीपुर खेड़ा, कुरावली, शरीफपुर और लखौरा में दवा देकर व उधर से भुगतान लेकर लौट रहे थे।

यह लोग सोमवार को कोतवाली देहात क्षेत्र में गांव मानपुर के पास बाईपास सर्विस रोड पर पहुंचे तो रात लगभग 11 बजे 4 बाइक सवारों ने फायर करते हुए ऑटो को रुकवा लिया और 2.50 लाख रुपये लेकर भाग गए।
विज्ञापन


सीओ सिटी अमित कुमार राय ने बताया कि बाइक सवारों को पकड़ने के लिए फील्ड यूनिट को लगाया गया है। इसके साथ ही कोतवाली देहात प्रभारी जेके गौतम व अन्य पुलिस कर्मियों को मामले की जांच में लगाया है। आसपास के सीसीटीवी कैमराें की फुटेज देखी जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें