एटा। महिला एवं बाल विकास पुष्टाहार विभाग में कई आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं व सहायिकाओं की नियुक्ति फर्जी दस्तावेज पर हुई है। जिसकी शिकायतें विभाग में की गईं। इस पर 10 कार्यकर्ताओं की जांच शुरू कर दी गई है।
महिला एवं बाल विकास पुष्टाहार विभाग में दस सालों मे कई आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं की भर्ती की गई। आरोप है कि इनमें से कई महिलाओं ने फर्जी दस्तावेज लगाकर नौकरी हासिल कर ली। जब इस मामले की कई शिकायतें विभाग में पहुंची तो विभागीय अधिकारी द्वारा इसकी जांच शुरू करा दी गई है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी संजय सिंह ने बताया कि फर्जी दस्तावेज लगाने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ता व सहायिकाओं की शिकायतें प्राप्त हुई है। जिसमें जांच की जा रही है। अभी तक जलेसर में तैनात कार्यकर्ता बादामश्री के दस्तावेज फर्जी पाए गए हैं, जिसे निलंबित किया जा चुका है। अन्य कार्यकर्ता व सहायिका की जांच की जा रही है।