फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पड़ताल: ग्राम पंचायत घर पर ताले, नहीं मिलते पंचायत सहायक

Mon, 03 Jul 2023 11:10 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। ग्रामीणों की सहायता और सरकारी सुविधाएं गांव में ही उपलब्ध कराने के लिए पंचायत घर बनाए गए। इनमें पंचायत सहायकों की नियुक्ति की गई। जिससे कि विभिन्न प्रमाणपत्रों के लिए ग्रामीणों को इधर-उधर न भटकना पड़े, लेकिन पंचायत सहायक कार्यालय पर नहीं मिलते और यहां अधिकांश समय ताले लगे रहते हैं। इसकी वजह से लोगों को ब्लॉक या जिला मुख्यालय के चक्कर काटने पड़ रहे हैं। ग्रामीणों की शिकायत रहती है कि पंचायत सहायक सहायता के लिए बनाए गए हैं, लेकिन हम लोगों को इनकी कोई सहायता नहीं मिल पाती। अगर कोई भी प्रमाणपत्र बनवाना हो तो इधर-उधर भटकना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें