फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: गैस सिलिंडर की पिन दबी रह जाने से लगी आग, महिला सहित 5 झुलसे

Mon, 03 Jul 2023 11:09 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव लालपुर मरथरा में रविवार रात जन्मदिन समारोह चल रहा था। खाना बनाते समय गैस सिलिंडर की पिन दबी रह गई। गैस निकलने से देखते ही देखते पूरे मकान में आग लग गई और भगदड़ मच गई। जिस किशोर के जन्मदिन समारोह की व्यवस्थाओं में मां जुटी थी, उसके साथ ही चार अन्य लोग भी बुरी तरह से झुलस गए। सभी को आगरा रेफर किया गया है।
विज्ञापन

गांव लालपुर मरथरा निवासी महेशचंद्र के पुत्र शरद का 13वां जन्मदिन रविवार को था। महेश ने बताया कि तैयारियों में पत्नी ममता देवी व अन्य लगे हुए थे। बड़े भाई सुरेश चंद्र से पत्नी ने दूसरे चूल्हे में सिलिंडर लगवाया। सिलिंडर लगाते समय अचानक पिन दबी रह गई और दबाव के साथ तेजी से गैस निकलने लगी। रसोई में दूसरा चूल्हा जल रहा था, इसके चलते आग लग गई और भयानक हादसा हो गया।
बताया कि पत्नी और भाई 80 फीसदी तक झुलस गए हैं। जबकि अन्य लोग 50 से 60 फीसदी तक झुलसे हैं। छोटे भाई सुरेंद्र का 11 वर्षीय बेटा रोहित, पड़ोसी खेमकरन सिंह और डोनेश कुमार झुलसे हैं। पत्नी, भाई व अन्य सभी का इलाज आगरा में ही चल रहा है। वहां पर पत्नी की हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

प्रभारी अग्निशमन अधिकारी केतन सिंह ने बताया कि हादसा होने की जानकारी सुबह अन्य माध्यमों से प्राप्त हुई, लेकिन घर वालों की ओर से कोई सूचना नहीं दी गई। इसकी वजह से कर्मचारी नहीं पहुंचे। फिर भी आग लगने की वजह पता करने के लिए कर्मचारी भेेजे जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें