फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: आशीष हत्याकांड में प्राथमिकी दर्जकर जांच शुरू

Wed, 10 Jun 2026 11:06 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
विज्ञापन
अलीगंज। थाना क्षेत्र के गांव साडरपुर में दिव्यांग पत्नी के सामने युवक आशीष की गोली मारकर की गई हत्या के मामले में अब पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है। मृतक के चाचा मुलायम सिंह की तहरीर पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सोमवार देर रात गांव साडरपुर निवासी 28 वर्षीय आशीष दिव्यांग पत्नी को शौच के लिए ले गया था। लौटते समय घर के निकट पहले से घात लगाए बैठे हमलावरों ने उसे पकड़ लिया और कुछ दूरी पर ले जाकर गोली मार दी। घटना के बाद हमलावर अंधेरे का फायदा उठाकर भाग गए थे। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल आशीष को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद गांव में शोक और आक्रोश का माहौल है। पुलिस ने मृतक के चाचा की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच तेज कर दी है। पुलिस की कई टीमें अलग-अलग बिंदुओं पर काम कर रही हैं। मृतक के मोबाइल कॉल डिटेल, उसके संपर्कों और वारदात के समय की गतिविधियों की भी गहन पड़ताल की जा रही है। पुलिस का मानना है कि जांच में मिले सुराग वारदात के खुलासे में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
क्षेत्राधिकारी अलीगंज राजेश सिंह ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए सर्विलांस टीम, एसओजी और थाना पुलिस को लगाया गया है। जांच के दौरान कुछ महत्वपूर्ण तथ्य सामने आए हैं, जिनके आधार पर पुलिस आगे बढ़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें