सीबीएसई इंटर में छात्रों का दबदबा
- फोटो : अमर उजाला
सीबीएसई इंटर परीक्षा में इस साल भी छात्रों ने बाजी मारी है। सीबीएसई इंटर रिजल्ट में आसिसी कान्वेट स्कूल का दबदबा रहा। कांवेट के मधुर वैभव जहां जिले में अव्वल रहे। वहीं तीसरे स्थान पर संयुक्त रूप से यहीं के छात्र वैभव शर्मा एवं ऋषभ गुप्ता रहे। कांवेट के इंटर में पंजीकृत 131 परीक्षार्थियों में से 130 उत्तीर्ण रहे।
परीक्षा परिणाम को लेकर सुबह से ही परीक्षार्थियों अभिभावकों में उत्साह रहा। अधिकांश परीक्षार्थी कंप्यूटर एवं मोबाइल पर रिजल्ट सर्च करते दिखाई दिए। तो वहीं विद्यालयों में भी कंप्यूटर रूम खोले गए। सेंट पाल्स में भी छात्रों ने ही बाजी मारी है। यहां के प्रशांत दुबे एवं आशीष वार्ष्णेय 93.4 प्रतिशत अंक पाकर संयुक्त रूप से विद्यालय में प्रथम रहेे। वहीं 93.2 प्रतिशत अंक पाकर अभिषेक दूसरे एवं सार्थक कौशल ने 91.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किए। सरस्वती विद्या मंदिर में भी इस बार छात्रों का ही दबदबा रहा। 93 प्रतिशत अंक प्राप्त कर करन गौड़ विद्यालय में प्रथम रहे। वहीं 91 प्रतिशत अंक प्राप्त कर मुदित गोयल एवं पल्लवी यादव संयुक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहीं। बीएसडी पब्लिक स्कूल का परीक्षा परिणाम 91 प्रतिशत रहा। अभिसार गुप्ता 88.7 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम रहे। दीपांशु यादव द्वितीय एवं उपेंद्र कुमार तृतीय रहे।
कामर्स में सेंट पाल्स की कृति ने पाए 88.8 प्रतिशत
एटा। कामर्स वर्ग में सेंट पाल्स की कृति जैन 88.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए अव्वल रहीं। वहीं आसिसी कांवेट की रिसिका बंसल ने 88.2 एवं मृदुल वार्ष्णेय ने 86.8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।
जश्न से ज्यादा मायूसी
अलीगंज में सीबीएसई से संचालित एक मात्र पीडीएस सीनियर सेकेंडरी स्कूल का रिजल्ट निराशाजनक रहा। विद्यालय में पंजीकृत 26 परीक्षार्थियों में से मात्र आठ पास हुए हैं। ऐसे में यहां गम का माहौल दिखाई दिया। इतना ही नहीं विद्यालय के प्रधानाचार्य शिक्षक तो मोबाइल स्विच ऑफ किए रहे।