फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: औद्योगिक क्षेत्र में सड़क, बिजली और सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त करने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। जिलाधिकारी एम. अरुन्मोली की अध्यक्षता में बृहस्पतिवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला उद्योग बंधु एवं व्यापार बंधु की बैठक आयोजित हुई। इसमें औद्योगिक विकास, उद्यमियों एवं व्यापारियों की समस्याओं और शासन की ब्याज माफी योजना-2026 के क्रियान्वयन पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

बैठक में जलेसर औद्योगिक क्षेत्र में गैस आपूर्ति का मुद्दा उठने पर डीएम ने फैक्ट्री संचालकों को आंतरिक पाइपलाइन का कार्य शीघ्र पूरा कराने के निर्देश दिए, जिससे निर्बाध गैस आपूर्ति हो सके। उन्होंने औद्योगिक क्षेत्र की सड़कों के गड्ढों की मरम्मत, प्रकाश व्यवस्था और सुचारु विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित कराने को कहा। साथ ही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस अधिकारियों को नियमित गश्त करने के निर्देश दिए।
उपायुक्त (प्रशासन) राज्य कर विजय कुमार ने अब तक की गई कार्रवाई की जानकारी दी। बैठक में सीडीओ राजेंद्र प्रसाद मिश्र सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी, व्यापार मंडल एवं उद्योग मंच के पदाधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें