फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Etah News: हार्ट अटैक से इंस्पेक्टर की मौत

Tue, 24 Mar 2026 11:35 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
विज्ञापन
फाइल फोटो मृतक राघवेंद्र सिंह
विज्ञापन
एटा। पुलिस लाइन में आरटीसी की परीक्षा में ड्यूटी करते साइबर थाने के इंस्पेक्टर की हार्ट अटैक से मौत हो गई। उन्हें मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में लाया गया जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने उनका पोस्टमार्टम कराकर अंतिम विदाई दी।
विज्ञापन

पुलिस लाइन में मंगलवार की सुबह साइबर थाने के इंस्पेक्टर राघवेंद्र सिंह (53) निवासी जनपद औरेया की अचानक तबीयत खराब हो गई। उन्हें मेडिकल कॉलेज की इमरजेंसी में लेकर आए जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के उपरांत हार्ट अटैक से मृत घोषित कर दिया। इसके बाद पुलिस महकमा शोक में डूब गया। पुलिस ने उनके शव का पोस्टमार्टम कराकर औरेया के लिए भेज दिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें